भाजपा मंडल गोरा बौराम में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती
भाजपा मंडल गोरा बौराम में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती
भाजपा मंडल गोरा बौराम में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती
दस्तक 7मीडिया ,गौड़ाबोराम/
भारतीय जनता पार्टी मंडल गोड़ा बौराम के तत्वावधान में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों व योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रवाद और सुशासन को नई दिशा दी। उनका जीवन सादगी, विचारशीलता और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है, जिससे आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दरभंगा पूर्वी रंजीत झा ‘लक्ष्मण’ ने कहा कि अटल जी की राजनीति विचारधारा और विकास के संतुलन की मिसाल रही है। उनके नेतृत्व में देश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री शुभम कुमार मिश्रा, मनोज शर्मा, सुकन मुखिया सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें के नारों के साथ हुआ।
समस्तीपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या मामले में खानपुर थानाध्यक्ष निलंबित, दो आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा में नाबालिग दुष्कर्म कांड के मामले में दबाव, धमकी और साजिश के बीच फंसी पीड़िता, सुरक्षा व निष्पक्ष जांच की उठी मांग,आरोपियों के गिरफ्तारी नहीं होने से उठ रहें हें सवाल ?