समस्तीपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या मामले में खानपुर थानाध्यक्ष निलंबित, दो आरोपी गिरफ्तार,एक देशी पिस्टल दों खोखा और एक गोली बरामद।

दस्तक 7मीडिया /समस्तीपुर 

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर गांव में बुधवार को अपराधियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान रूपक सहनी के रूप में हुई है, जो भाजपा संगठन में बूथ अध्यक्ष के रूप में सक्रिय थे। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई हें । ग्रामीणों का आरोप है कि मृतक और आरोपियों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत थाने में भी दर्ज थी, लेकिन खानपुर थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी की कथित लापरवाही के कारण समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने तत्काल प्रभाव से खानपुर थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, अपराधी मोटरसाइकिल से गांव पहुंचे थे और रूपक सहनी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में दो अपराधियों की संलिप्तता बताई जा रही है, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि बाइक पर तीन अपराधी सवार थे।हालांकि पुलिस ने दों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया हें , अपराधियों के पास से  एक देशी पिस्टल ,दों खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया हें।

फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।