बिहार पुलिस की साइबर क्षमता को मिली मजबूती

दस्तक 7मीडिया /पटना 

बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में I4C, गृह मंत्रालय (MHA), नई दिल्ली के समन्वय से 22 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
“Cyber Crime Investigation & Cyber Laws” विषय पर आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रथम बैच के अंतर्गत अकादमी में पदस्थापित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को NCRP Portal, SAMANVAYA Portal, SAHYOG Portal तथा Malware Threat Analysis से संबंधित विस्तृत और व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
इस प्रशिक्षण से साइबर अपराधों की जांच और तकनीकी चुनौतियों से निपटने में बिहार पुलिस की दक्षता और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है।