बिहार में नई सरकार बनते ही भूमाफिया पर बड़ा एक्शन, दरभंगा के कुख्यात भूमाफिया मोहम्मद रिजवान उर्फ राजा का नाम ED को भेजी गई संपत्ति जब्ती सूची में सबसे ऊपर
बिहार में नई सरकार बनते ही भूमाफिया पर बड़ा एक्शन, दरभंगा के कुख्यात भूमाफिया मोहम्मद रिजवान उर्फ राजा का नाम ED को भेजी गई संपत्ति जब्ती सूची में सबसे ऊपर
बिहार में नई सरकार बनते ही भूमाफिया पर बड़ा एक्शन,
दरभंगा के कुख्यात भूमाफिया मोहम्मद रिजवान उर्फ राजा का नाम ED को भेजी गई संपत्ति जब्ती सूची में सबसे ऊपर
दस्तक 7 मीडिया / पटना
भूमाफिया और बालू माफिया के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई की शुरुआत कर दी गई है। अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों पर शिकंजा कसते हुए कई कुख्यात लोगों की सूची प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजी गई हें ।
सूची में दरभंगा के कुख्यात भूमाफिया मोहम्मद रिजवान उर्फ राजा का नाम सबसे ऊपर है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद रिजवान के खिलाफ जमीन के अवैध कारोबार और धोखाधड़ी से जुड़े दों दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह जेल में बंद है।
आरोप है कि मोहम्मद रिजवान ने अवैध कमाई के दम पर आलीशान मकान बनवाया हें , जिस पर अपने नाम के साथ जदयू के तीर निशान वाली बड़ी तस्वीर लगाई गई हें।
आरोपी के भाई शम्स तबरेज ने मीडिया के सामने सभी आरोपों से इनकार किया। उसने कहा कि रिजवान के नाम पर कोई व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है और जो भी जमीन या मकान है, वह पूर्वजों की है। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि रिजवान जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था, लेकिन उसपर ज्यादातर मुकदमे झूठे हें।
इस बीच एक बड़े व्यवसायी दिनेश और समस् तबरेज ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, एक जमीन के सौदे में उससे 60 लाख रुपये लिए गए थे, जबकि कुल सौदा करीब 6 लाख रुपये में तय हुआ था। यही नहीं, उसी जमीन को लेकर किसी दूसरे व्यक्ति से भी 1 करोड़ 40 लाख रुपये वसूले जाने का आरोप है। यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है।
सरकार द्वारा संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद पीड़ितों में उम्मीद जगी है कि न्यायालय के अंतिम फैसले के बाद उन्हें उनका पैसा वापस मिल सकेगा। नई सरकार के इस कदम को भूमाफियाओं के खिलाफ बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।