गौड़ा बौराम अग्नि पीड़ित परिवार को मिली सरकारी मदद, अंचलाधिकारी ने सौंपा सहायता राशि का चेक
गौड़ा बौराम अग्नि पीड़ित परिवार को मिली सरकारी मदद, अंचलाधिकारी ने सौंपा सहायता राशि का चेक
गौड़ा बौराम अग्नि पीड़ित परिवार को मिली सरकारी मदद, अंचलाधिकारी ने सौंपा सहायता राशि का चेक
दस्तक7मीडिया, गौड़ा बौराम।
प्रखंड के तेनुआ गांव में बीते दिनों हुई अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाई है। बुधवार को गौड़ा बौराम के अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद ने अपने कार्यालय में अग्नि पीड़ित महिला को आपदा मद से सहायता राशि प्रदान की।
सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार को 12 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता तेनुआ निवासी शिव चौपाल की पत्नी ललिता देवी को दी गई है। मालूम हो कि 15 दिसम्बर 2025 को शिव चौपाल के आवासीय घर में अचानक आग लग गई थी, जिसमें अनाज, कपड़े और बर्तन समेत घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया था।
सीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि आगजनी की इस घटना में परिवार का काफी नुकसान हुआ था। ललिता देवी को चेक प्रदान किया गया है ताकि वे दैनिक उपयोग की जरूरी सामग्री जैसे बर्तन, अनाज और कपड़ों की खरीदारी कर सकें।