बिरौल  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्कर के घर से
30 लीटर देशी शराब बरामद,

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिले के बिरौल थाना अंतर्गत लोहनी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। मौका देखकर गृह स्वामी (शराब तस्कर) फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को लोहनी गांव स्थित विरेन्द्र पासवान पिता स्व. शिव कुमार पासवान,के घर में देशी शराब होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर थाना के एएसआई राजीव कुमार ने दल बल के साथ विरेन्द्र पासवान के घर की तलाशी के दौरान कुल 30 लीटर देशी चुलाई शराब, जो 15 लीटर क्षमता वाले दो अलग-अलग गैलन में रखा गया था, उसे जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के द्वारा किए गए इस कार्रवाई से देशी शराब सप्लायर में हरकंप मंच गया।