समस्तीपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, शादीपुर गांव में सनसनी,एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर तीन आये थे अपराधी ,दों गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया /खानपुर
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर गांव में बुधवार को अपराधियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रूपक सहनी के रूप में हुई है, जो भाजपा संगठन में बूथ अध्यक्ष के रूप में सक्रिय थे। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, अपराधी मोटरसाइकिल से गांव पहुंचे और रूपक सहनी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोली चला दी। हालांकि पुलिस की शुरुआती जानकारी में दो अपराधियों की बात सामने आई है, वहीं ग्रामीणों का दावा है कि बाइक पर तीन अपराधी सवार थे।
गोली लगते ही परिजन आनन-फानन में घायल रूपक सहनी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल विशेष टीम का गठन कर छापेमारी का निर्देश दिया। मथुरापुर थानाध्यक्ष एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट कहा है कि हर हाल में अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस हत्या ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।