जाले व सिंहवाड़ा अंचल के राजस्व कार्यों की डीएम ने की गहन समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जाले एवं सिंहवाड़ा अंचल अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग तथा राजस्व वसूली सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी जाले एवं सिंहवाड़ा को निर्देशित किया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएँ मिल सकें।
राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस निर्गत करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, जाले एवं सिंहवाड़ा के अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक की समाप्ति के उपरांत जिलाधिकारी एवं अपर समाहर्ता (राजस्व) द्वारा अंचल कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया गया।