अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अहिल्या स्थान का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल पर चल रहे विभिन्न विकासात्मक एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अहिल्या स्थान के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण, आधारभूत संरचना के विकास, साफ-सफाई, पथ प्रकाश, जलापूर्ति सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों में तेजी लाई जाए तथा गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।
जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि अहिल्या गौतम महोत्सव का आयोजन 09 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियाँ ससमय पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुचारू व्यवस्थाओं पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान दिया जाए। साथ ही, सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय, नियमित अनुश्रवण एवं किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, अंचलाधिकारी जाले सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।