ठिठुरती रात में राहत की गर्माहट: डीएम के नेतृत्व में रेड क्रॉस ने गरीबों के बीच बाँटे कंबल
ठिठुरती रात में राहत की गर्माहट: डीएम के नेतृत्व में रेड क्रॉस ने गरीबों के बीच बाँटे कंबल
ठिठुरती रात में राहत की गर्माहट: डीएम के नेतृत्व में रेड क्रॉस ने गरीबों के बीच बाँटे कंबल
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
भीषण शीत लहर से जूझ रहे गरीब एवं वंचित तबके को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से रेड क्रॉस सोसाइटी, दरभंगा इकाई द्वारा मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह मानवीय पहल दरभंगा जिला के अभिभावक, माननीय जिलाधिकारी एवं रेड क्रॉस दरभंगा के अध्यक्ष कौशल कुमार, आईएएस के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता, दरभंगा सदर अनुमंडलाधिकारी श्री विकास कुमार, रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ. राज अरोड़ा एवं सचिव श्री मनमोहन सरावगी की सक्रिय उपस्थिति और देखरेख में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
कंबल वितरण का कार्य लहेरियासराय रेलवे स्टेशन, टावर चौक, लोहिया चौक सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर किया गया, जहाँ सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस के सहायक सचिव श्री आलोक सिंह, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कुमार आनंद, डॉ. बलजीत सिंह खेड़ा, श्री मनीष सिंह, पैट्रन डॉ. अजहर सुलेमान तथा सदस्य श्रीमती प्रतिभा सरावगी, मो. अबू बकर आब्दी, मो. सितारे, वीरेंद्र कुमार, मोहन कुमार, दिलीप मिश्रा, ललित पासवान, सोनू राम, श्याम राम सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
रेड क्रॉस के सचिव मनमोहन सरावगी ने कहा कि आपदा की हर घड़ी में रेड क्रॉस हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है। इस कड़ाके की ठंड में किसी असहाय को कंबल उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रेड क्रॉस के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राहत एवं सहायता कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रेड क्रॉस भवन निर्माण का प्रारूप फाइनल कर लिया गया है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ. राज अरोड़ा ने कहा कि ठिठुरती ठंड में किसी गरीब के चेहरे पर कंबल पाकर आई मुस्कान ही हमारे प्रयासों की सबसे बड़ी सफलता है।