सिंहवाड़ा में लोन का पैसा पहुँचाने गई नाबालिग लड़की का अपहरण प्राथमिकी दर्ज
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /दरभंगा
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अंकित कांड में पीड़ित ने आरोप लगाया की अतरबेल रामचौरा ताराटोल निवासी निखिल राउत ने बीते 19 दिसम्बर को जब उसकी नाबालिग लड़की महिला समूह की पैसा देने के लिए पड़ोस के घर में गई थी इसी बीच आरोपी निखिल ने उसका अपहरण कर लिया है। जब घटना की शिकायत उसके परिवार के लोगों को देने उसके घर जाने पर गुड़िया देवी रंजीत राउत महेंद्र राउत ने मारपीट की और गाली गलौज की थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।