जिला बार एसोसिएशन दरभंगा में शोक की लहर, तीन अधिवक्ताओं के आकस्मिक निधन पर न्यायिक कार्य ठप

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता,

जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के सदस्यों में से तीन सदस्य अधिवक्ता मनोज कुमार, एजाज अहमद और राम पदारथ सिंह के आकस्मिक निधन की सुचना मिलते हीं वकीलों में शोक छा गई।इनके निधन पर बुधवार को वकालतखाना भवन में बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई।सर्वप्रथम वकीलों ने मृतात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।मौके पर अधिवक्ता कौशर इमाम हाशमी, अरुण कुमार चौधरी, अनिल प्रसाद, मुरारी लाल केवट ने अपने हर दिल अजीज अधिवक्ता से जुड़े संस्मरण साझा कर भावूक हो उठे। तत्पश्चात महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने मृतक के सम्मान में वकीलों द्वारा न्यायिक कार्यों से अलग रहने की घोषणा किया।महासचिव श्री मिश्रा ने वकीलों के इस निर्णय की सूचना सभी न्यायालयों को भेज दिया।मौके पर काफी संख्या में वकील मौजूद थे।