बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार,

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिरौल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में नामजद दो प्राथमिकि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में बिरौल थाना क्षेत्र के साहो गांव निवासी सुरेश साह, पिता- राजेंद्र साह आदर्श कुमार , पिता- सुरेश साह है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों अभियुक्त बिरौल थाना कांड संख्या 367/24, दिनांक 17.09.24 के मुख्य आरोपी थे। इन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज था, जिसमें मुख्य रूप से, धारा 109/303(2): हत्या के प्रयास से संबंधित। धारा 115(2), 118(2), 127(1), 127(2), 352 एवं 3(5): मारपीट, चोट पहुंचाना और साजिश रचने से जुड़ी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर गठित टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को उनके निवास स्थान के समीप से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई और मेडिकल जांच के उपरांत पुलिस ने दोनों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया जाएगा ।थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि
अपराध और अपराधियों के खिलाफ बिरौल पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। विभिन्न कांड के अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है।