दरभंगा में शराब की निरंतर खेप: मद्य निषेध की कार्रवाई ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज 

दरभंगा में मद्य निषेध विभाग की टीम ने विगत दों  दिनों के भीतर भारी मात्रा में शराब बरामद कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में लगातार शराब की खेप आ रही है और धड़ल्ले से अवैध बिक्री हो रही है। इस लगातार हो रही बरामदगी के बाद स्थानीय थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

चुनाव के दौरान और चुनाव समाप्त होने के बाद भी स्थानीय थाना स्तर पर जिस मात्रा में शराब की बरामदगी होनी चाहिए थी, वैसी कार्रवाई देखने को नहीं मिली। स्थिति यह है कि चुनाव के बाद अब तक जिले के किसी भी थानेदार द्वारा उल्लेखनीय शराब बरामदगी नहीं की जा सकी है। इससे ऐसा प्रतीत होता है मानो इस मामले में जिले में “रामराज्य” स्थापित हो गया हो।

इसके विपरीत, मद्य निषेध विभाग की टीम ने लगातार छापेमारी कर यह संदेश दे दिया है कि जिले में न केवल शराब की खेप आ रही है, बल्कि इसकी खुलेआम बिक्री भी हो रही है। कई थानाध्यक्ष महज दो-चार या दस-बीस लीटर शराब की बरामदगी दिखाकर वरीय पुलिस अधिकारियों को यह जताने का प्रयास करते हैं कि कार्रवाई की जा रही है, जबकि इसके पीछे किसी बड़े खेल की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

एसएसपी, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी द्वारा लगातार निरीक्षण एवं अनुसंधान समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। शराब बरामदगी को लेकर स्पष्ट निर्देश भी हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका अपेक्षित परिणाम लगभग शून्य दिखाई देता है।

बहरहाल, मद्य निषेध विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता नजर आ रहा है। जिले का शायद ही कोई ऐसा मुहल्ला या गांव हो, जहां शराब की होम डिलीवरी न हो रही हो ,यह हकीकत अब छिपी नहीं है।

घने कोहरे के बीच भी मद्य निषेध दरभंगा की टीम ने दों दिनों में बड़ी सफलता हासिल की है ,144 लीटर देशी शराब के साथ एक कार जब्त, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
परसों शाम: ट्रक से 329 लीटर विदेशी व 24 लीटर देशी शराब बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार
351 लीटर देशी शराब एवं 16.500 लीटर विदेशी शराब के साथ कुल मिलाकर पांच लोग पकड़े गये हें।

इन आंकड़ों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि यदि मद्य निषेध विभाग इतनी बड़ी खेप पकड़ सकता है, तो स्थानीय थाना पुलिस की निष्क्रियता के पीछे आखिर वजह क्या है?कहीं शराब माफियाओं से मासिक रकम की वसूली तो नहीं ?

मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक प्रदीप कुमार ने पुष्टि करते हुये कहा कि यह अभियान लगातार जारी हें।