बिहार कैडर के 22 आईपीएस अधिकारी बने डीआईजी, 5 को आईजी पद पर प्रोफार्मा प्रोन्नति,वहीं एडीजी कुंदन कृष्णन को डीजी में प्रोन्नति

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए प्रोन्नति से संबंधित अधिसूचना जारी की है। जारी आदेश के अनुसार बिहार कैडर के वर्ष 2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारियों को प्रवर कोटि से पुलिस उप-महानिरीक्षक कोटि में प्रोन्नत किया हें
प्रोन्नत अधिकारियों में आईपीएस अवकाश कुमार, आनन्द कुमार, कुमार आशीष, रवि रंजन कुमार, दीपक रंजन, डॉ. इनामुल हक मेंगनू, आमिर जावेद, अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव रंजन (1) राकेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार पाण्डेय, नीरज कुमार सिंह, सुशांत कुमार सरोज, राजीव रंजन (2), रमन कुमार चौधरी, मनोज कुमार तिवारी,शैलेश कुमार सिन्हा, सत्यनारायण कुमार, श्री रमा शंकर राय, सुशील कुमार तथा दिलनवाज अहमद शामिल हैं। सभी अधिकारी वर्ष 2012 बैच के हैं।
इसी क्रम में गृह विभाग ने एक अलग अधिसूचना जारी करते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापित वर्ष 2008 बैच के 5 आईपीएस अधिकारियों को पुलिस उप-महानिरीक्षक कोटि से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कोटि में प्रोफार्मा प्रोन्नति प्रदान की है।
आईजी पद पर प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में आईपीएस उपेन्द्र कुमार शर्मा, सत्य वीर सिंह, विकास बर्मन, श्रीमती किम तथा श्रीमती निताशा गुड़िया शामिल हैं।
वहीं एडीजी कुंदन कृष्णन को एडीजी से डीजी पद पर गृह विभाग ने प्रोन्नत दिया हें।