दिनदहाड़े आरएस टैंक इलाके से बाइक चोरी, बदमाश फरार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आरएस टैंक के उत्तरवारी भिंडा इलाके में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरएस टैंक निवासी परमानंद राय के पुत्र राजेश कुमार राय ने मंगलवार दोपहर अपनी पैशन प्रो बाइक (संख्या BR-07Y-0224) घर के बाहर खड़ी कर अंदर गए थे। कुछ ही देर बाद जब वे बाहर निकले तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने बहादुरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की सूचना दी।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि बाइक चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा बाइक की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।