समाजसेवी की सतर्कता से शराब तस्करी का भंडाफोड़, होमगार्ड बर्खास्त, SP के आदेश पर FIR
समाजसेवी की सतर्कता से शराब तस्करी का भंडाफोड़, होमगार्ड बर्खास्त, SP के आदेश पर FIR
समाजसेवी की सतर्कता से शराब तस्करी का भंडाफोड़, होमगार्ड बर्खास्त, SP के आदेश पर FIR
दस्तक 7मीडिया /बिस्फी (मधुबनी)
बिस्फी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब स्थानीय समाजसेवी की सतर्कता से एक होमगार्ड को रंगे हाथ शराब ले जाते पकड़ा गया। मामले में पुलिस प्रशासन ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी होमगार्ड को सेवा से बर्खास्त कर दिया है तथा प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डायल-112 में तैनात होमगार्ड सिपाही सुशील कुमार अपने साथ बैग में शराब की बोतल छिपाकर बाइक से घर ले जा रहा था। इसी दौरान समाजसेवी राकेश कुमार को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। उन्होंने साहस दिखाते हुए होमगार्ड के बैग की जांच करवाई, जिसमें शराब की बोतल बरामद हुई।हालांकि होम गार्ड के जवान ने शराब को फेंक दिया।
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होमगार्ड सिपाही सुशील कुमार सिपाही संख्या-310442, पिता–बसंत कुमार, निवासी–मुकुरपुर, थाना–सकरी) को बर्खास्त कर दिया।
इसके साथ ही एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि मद्य निषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को विधिसम्मत गिरफ्तार किया जाए तथा विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।