बिहार में माफियाओं पर बड़ा प्रहार: परीक्षा माफिया से लेकर बालू–भू माफिया तक EOU की ताबड़तोड़ कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया /पटना 

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने परीक्षा माफिया, भ्रष्टाचार, भू-माफिया एवं बालू माफिया के विरुद्ध बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए राज्य में फैले संगठित अपराध नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है।

परीक्षा माफिया पर शिकंजा

परीक्षा से जुड़े मामलों में संजय कुमार प्रसाद एवं चंदन कुमार उर्फ चंदन गोयल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में इनका संबंध BPSC TRE-3.0 सहित कई पेपर लीक एवं सेटिंग मामलों से सामने आया है।

भ्रष्टाचार उन्मूलन में बड़ी बरामदगी

भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई के तहत भवेश कुमार सिंह, विकास पदाधिकारी, पाटलिपुत्र सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के ठिकानों पर छापेमारी की गई। जांच में उनके पास 60.6 प्रतिशत से अधिक आय से अधिक संपत्ति पाए जाने के ठोस साक्ष्य मिले हैं।
छापेमारी के दौरान कई बैंक खाते,वाहन, जमीन–भवन , निवेश से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

भू-माफिया और बालू माफिया पर PMLA के तहत कार्रवाई

PMLA, 2002 के अंतर्गत

• 08 भू-माफिया
• 11 बालू-माफिया

के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 54 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक की अनुमानित अवैध संपत्ति को लेकर प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजा गया है।

EOU का सख्त संदेश

इन सभी मामलों को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लों द्वारा विस्तृत प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि माफिया, भ्रष्टाचार और परीक्षा में धांधली के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।