साइबर अपराध पर बिहार पुलिस का बड़ा प्रहार: 106 करोड़ से अधिक की राशि होल्ड, 1000 अपराधी गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,पटना/

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने वर्ष 2025 में साइबर अपराध की रोकथाम, जांच एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।इसकी जानकारी आईपीएस मानव सिंह ढिल्लों ने दी हें।

इस क्रम में अब तक 440 पुलिस पदाधिकारियों को विशेष साइबर प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि राज्यभर के 683 सार्वजनिक स्थलों एवं 445 स्कूल-कॉलेजों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

NCRP हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से कुल 24.38 लाख कॉल्स का निस्तारण किया गया, जिसमें 1.10 लाख ऑनलाइन वित्तीय ठगी एवं 24,100 अन्य साइबर शिकायतें दर्ज की गईं। त्वरित कार्रवाई के तहत 106.30 करोड़ रुपये की राशि संदिग्ध खातों में होल्ड कराई गई, जबकि 7.36 करोड़ रुपये पीड़ितों को रिफंड भी कराया गया।

राज्य में वर्ष 2025 के दौरान 5624 साइबर कांड दर्ज किए गए, जिनमें 1000 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। इसके अतिरिक्त 9252 मोबाइल नंबर तथा 3840 IMEI नंबर ब्लॉक किए गए, जिससे साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।