ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बड़गांव थाना का किया अनुसंधान समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

दस्तक 7मीडिया/गौड़ाबौराम

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़गांव थाना में अनुसंधान समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाड़गांव थानाध्यक्ष सहित थाना के सभी अनुसंधानकर्ता एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

समीक्षा के दौरान थाना में लंबित सभी कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर माननीय न्यायालय से वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सभी अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कांडों के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी अनुसंधानकर्ता कांड दैनिकी एवं केस डायरी को नियमित रूप से अद्यतन रखें। साथ ही, माह में निष्पादित किए जाने वाले कांडों को चिन्हित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में थाना के प्रतिवेदित कांडों की भी समीक्षा की गई तथा सभी पंजी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने, गश्ती के दौरान विशेष वाहन जांच, बैंक व एटीएम जांच तथा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए।