बड़गांव थाना पुलिस ने की NBW के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार

दस्तक7मीडिया/गौड़ाबौराम

दरभंगा जिला के बड़ागांव थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट के तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया।वारंटी लालबाबू साहनी पे0 स्व0 डोमी साहनी दूसरा वारंटी रामगुलाम चौपाल पे0 दरबारी चौपाल तथा नरेश चौपाल पे0 अजब चौपाल सभी साकिन आखातवारा थाना बड़गांव को पुलिस ने कोर्ट से निकला गैर जमानती वारंट में गिरफ्तार किया।
थाना अध्यक्ष कल्पना कुमारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई।