समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने दिव्यांग छात्रों के बीच बांटे गर्म कपड़े, बच्चों संग बैडमिंटन खेलकर बढ़ाया उत्साह
समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने दिव्यांग छात्रों के बीच बांटे गर्म कपड़े, बच्चों संग बैडमिंटन खेलकर बढ़ाया उत्साह
समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने दिव्यांग छात्रों के बीच बांटे गर्म कपड़े, बच्चों संग बैडमिंटन खेलकर बढ़ाया उत्साह
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने आज दरभंगा स्थित राजकीय मूक-बधिर मध्य विद्यालय एवं राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग आशीष अमन भी उपस्थित रहे।
गर्म कपड़े व प्रशस्ति पत्र का वितरण
ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंत्री श्री सहनी द्वारा विद्यालय के बच्चों को हुडी एवं स्वेटर वितरित किए गए। साथ ही, हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय पैरा गेम्स एवं अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री महोदय ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिसर का निरीक्षण
मंत्री ने विद्यालय परिसर का सघन निरीक्षण करते हुए कक्षाओं, छात्रावास तथा रसोईघर का भ्रमण किया। उन्होंने साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दिव्यांग छात्रों को किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं होनी चाहिए।
बच्चों के साथ खेले बैडमिंटन
निरीक्षण के उपरांत मंत्री श्री मदन सहनी ने औपचारिकता से हटकर विद्यालय के बच्चों के साथ बैडमिंटन खेला। इस आत्मीय पहल से बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला।
आयोजन
यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग आशीष अमन के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संचालन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं कोषांग के कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।