152वें जिला स्थापना दिवस पर दरभंगा में होगा भव्य सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, फोटोग्राफी एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता का होगा आयोजन
152वें जिला स्थापना दिवस पर दरभंगा में होगा भव्य सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, फोटोग्राफी एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता का होगा आयोजन
152वें जिला स्थापना दिवस पर दरभंगा में होगा भव्य सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव,
सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, फोटोग्राफी एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता का होगा आयोजन
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा जिला के 152वें स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह को भव्य, आकर्षक एवं जनसहभागिता के साथ आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 एवं 01 जनवरी 2026 को जिला स्थापना दिवस समारोह पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
31 दिसंबर 2025 को ऑडिटोरियम, लहेरियासराय में अपराह्न 3:30 बजे से 6:30 बजे तक स्थानीय कलाकारों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सुगम संगीत, नृत्य, शास्त्रीय वादन एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों का ऑडिशन 24 दिसंबर 2025 को मध्यान 12:00 बजे ऑडिटोरियम, लहेरियासराय में आयोजित किया जाएगा। ऑडिशन में चयनित कलाकारों को ही मुख्य कार्यक्रम में प्रस्तुति का अवसर दिया जाएगा।
खेलकूद प्रतियोगिता
31 दिसंबर 2025 को प्रातः 9:00 बजे से नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें—
• वॉलीबॉल
• बैडमिंटन
• 1600 मीटर दौड़
• जैवलिन थ्रो
आदि शामिल हैं।
डेकोरेशन एवं दीप प्रज्वलन
31 दिसंबर 2025 एवं 01 जनवरी 2026 को समाहरणालय परिसर के सभी भवनों को आकर्षक डेकोरेशन एवं ब्लू लाइट से सुसज्जित किया जाएगा। ऑडिटोरियम को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।
01 जनवरी 2026 को संध्या 5:00 बजे समाहरणालय परिसर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टॉल
स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों—
बाल विकास परियोजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, मत्स्य, ग्रामीण विकास, पीएचईडी, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग, जीविका, आपदा प्रबंधन, अल्पसंख्यक कल्याण आदि—
द्वारा प्रेक्षागृह परिसर में स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान
जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के नेतृत्व में अधिकारी एवं कर्मी श्रमदान करेंगे।
स्मारिका का प्रकाशन
दरभंगा जिला के 152वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा।