सिमरी पुलिस ने देशी शराब सहित कारोबारी को किया गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

  सिमरी थाना की पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मिसरौली धुरकारा टोल में सदरे आलम के झोपड़ी से प्लास्टिक के डब्बे में रखा पाँच लीटर देशी शराब सहित बोर में रखा 90 बोतल नेपाली सोफिया शराब बरामद कर कारोबारी सदरे आलम को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि उत्पात अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।