दरभंगा नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने वाले दो दुकानों पर छापेमारी, 985 पीस नकली क्रीम जब्त, आम जनता के साथ धोखाधड़ी के साथ भारत सरकार के राजस्व की हो रही थी चोरी
दरभंगा नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने वाले दो दुकानों पर छापेमारी, 985 पीस नकली क्रीम जब्त, आम जनता के साथ धोखाधड़ी के साथ भारत सरकार के राजस्व की हो रही थी चोरी
दरभंगा नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने वाले दो दुकानों पर छापेमारी, 985 पीस नकली क्रीम जब्त, आम जनता के साथ धोखाधड़ी के साथ भारत सरकार के राजस्व की हो रही थी चोरी
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक उत्पाद जब्त किए हैं। हालांकि यह मामला 11 दिसंबर 2025 का है। जिसे गोपनीय रखा गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सुुपौल बाजार स्थित दो दुकानों पर छापेमारी कर नामी कंपनी ‘रेकिट बेंकाइजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम पर बेचे जा रहे 985 पीस नकली ‘वीट हेयर रिमूवल क्रीम’ बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई ‘आई.पी. इंवेस्टिगेशन एंड डिटेक्टिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड’ के जांच पदाधिकारी बाबुल ओझा की लिखित शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें 24 नवंबर 2025 को कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। उन्होंने स्वयं ग्राहक बनकर इन दुकानों की जांच की और पुष्टि होने के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया।
एस आई मुन्नी कुमारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को सुपौल बाजार सिनेमा रोड स्थित दो दुकानों पर छापेमारी की।
सागर जनरल स्टोर: यहां से नकली वीट क्रीम के 635 पीस बरामद हुए। दुकान के संचालक लाल बाबू साहु पिता स्व. रामसागर साहु को हिरासत में लिया गया है।
मैसर्स प्रधान जनरल स्टोर यहां से 350 पीस नकली क्रीम जब्त की गई। इसके संचालक दुर्गेश कुमार पिता दिलीप प्रधान को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसे बाद में नोटिस देकर जमानत दे दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63, 64, 65 और ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 की धारा 103 व 104 के तहत एफआईआर 513/25 दर्ज की है। शिकायतकर्ता के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, ये दुकानदार नकली उत्पाद बेचकर न केवल कंपनी को नुकसान पहुंचा रहे थे, बल्कि आम जनता के साथ धोखाधड़ी और भारत सरकार के राजस्व की चोरी भी कर रहे थे। थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने इसकी पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि छापामारी के दिन मैं गोपनीय कार्य से लिए जिला मुख्यालय से बाहर गया था। इधर चर्चा है कि नकली कॉस्मेटिक उत्पाद के मामले में सुपौल बाजार के नामी कुछ दुकानदार शामिल थे।