KBC के मंच पर दरभंगा की बेटी का परचम,

अमिताभ बच्चन ने मुखिया अनुराधा सिंह को किया सम्मानित, नरमा पंचायत बनी देश की पहचान

दस्तक7 मीडिया ,बिरौल / उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा

दरभंगा से एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आ रही है। बिहार के दरभंगा जिले की नरमा पंचायत की मुखिया अनुराधा सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर ऐसा इतिहास रच दिया है, जिससे पूरा मिथिलांचल गर्व से सर उठा रहा है। देश के सबसे लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में स्वयं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें सम्मानित किया।
दरभंगा जिले की नरमा पंचायत आज पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है। दो बार की निर्वाचित मुखिया अनुराधा सिंह को पंचायत स्तर पर पारदर्शी शासन, विकास कार्यों, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल पहल के लिए KBC के राष्ट्रीय मंच पर विशेष सम्मान मिला।

शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने अनुराधा सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें “अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए रोल मॉडल” बताया। यह पल न केवल नरमा पंचायत बल्कि पूरे बिहार के लिए ऐतिहासिक बन गया।
मुखिया ने कहा कि
“यह सम्मान मेरा नहीं, नरमा पंचायत के हर नागरिक का है। अमिताभ बच्चन जी जैसे महान व्यक्तित्व से सराहना मिलना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है।”

मुखिया पति संजय सिंह ने कहा कि

इस उपलब्धि पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। मुखिया के आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं भाजपा के जिला महामंत्री और अनुराधा सिंह के पति संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने इसे पंचायत विकास मॉडल की जीत बताया।

“नरमा पंचायत का विकास मॉडल आज पूरे देश के लिए उदाहरण बन चुका है। यह सम्मान सामूहिक प्रयासों की पहचान है।”

दरभंगा की इस बेटी ने साबित कर दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और ईमानदार नेतृत्व हो, तो पंचायत स्तर से भी देश के सबसे बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है। नरमा पंचायत की गूंज अब पूरे देश में सुनाई दे रही है।