दरभंगा पुलिस की सख़्त कार्रवाई: अवैध हथियार, शराब, चोरी व वारंटी मामलों में कई गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की सख़्त कार्रवाई: अवैध हथियार, शराब, चोरी व वारंटी मामलों में कई गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की सख़्त कार्रवाई: अवैध हथियार, शराब, चोरी व वारंटी मामलों में कई गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर दरभंगा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार, शराब, चोरी तथा वारंटी मामलों में कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
घनश्यामपुर थाना की कार्रवाई
गुप्त सूचना के आधार पर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंगरा में छापेमारी कर पुलिस ने अभियुक्त गोविंद मुखिया (पिता– श्रीकांत मुखिया) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 01 देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, 04 एटीएम कार्ड, 05 सिम कार्ड, 02 बैंक पासबुक, 04 चेकबुक, 02 लैपटॉप, 02 मोबाइल फोन एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए।
बहादुरपुर थाना की कार्रवाई
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी के आलोक में अशोक साह उर्फ बिट्टू साह एवं मुन्नी देवी (निवासी– दिलावरपुर, थाना बहादुरपुर) के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।
जाले थाना की कार्रवाई
अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत जाले थाना क्षेत्र के ग्राम बसंत में आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्थित झोपड़ी से पुलिस ने कुल 124.5 लीटर शराब (75.5 लीटर विदेशी, 45 लीटर नेपाली देशी एवं 4 लीटर चुलाई शराब) जब्त की।
कोतवाली थाना की कार्रवाई
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ राहुल कुमार (पिता– रामचंद्र यादव, निवासी– गंज वाजिदपुर) को गिरफ्तार किया गया।
केवटी थाना की कार्रवाई
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के तहत भजन यादव (पिता– सुबोध यादव, निवासी– चमरजाना) को गिरफ्तार किया गया।
तिलकेश्वर थाना की कार्रवाई
तिलकेश्वर थाना कांड संख्या 147/25 (धारा 109 BNS) के प्राथमिक अभियुक्त दिलीप यादव (पिता– स्व. भीखो यादव) को गिरफ्तार किया गया।