घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुंगरा से हथियार व साइबर अपराध से जुड़े सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,बिरौल /उत्तम सेन गुप्ता
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंगरा में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सघन छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने एक देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस सहित साइबर अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों में प्रयुक्त कई अहम सामग्री बरामद की है।
