पुलिस केंद्र लहेरियासराय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नवादा जिला बल के 5 प्रशिक्षु सिपाही सम्मानित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
पुलिस केंद्र लहेरियासराय, दरभंगा में प्रशिक्षणरत नवादा जिला बल के 237 प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए सभी अंतःविषयों की अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को किया गया था। इस परीक्षा में प्रशिक्षु सिपाहियों ने अनुशासन, परिश्रम एवं प्रशिक्षण के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।
अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप पाँच (05) स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों को वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी सफल प्रशिक्षु सिपाहियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी ही एक अच्छे पुलिसकर्मी की पहचान है।
उन्होंने अन्य प्रशिक्षु सिपाहियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव आगे चलकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सेवा में सहायक सिद्ध होंगे। समारोह के दौरान पुलिस केंद्र के वरीय पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।