जनता की समस्याओं के त्वरित अनुसरण एवं निराकरण हेतु थाना स्तर पर जनता दरबार का आयोजन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नगर पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा माह दिसम्बर 2025 के अंतर्गत जिला के थाना क्षेत्रों का चतुर्थ सप्ताह का संशोधित भ्रमण कार्यक्रम निम्नवत् निर्धारित किया गया है।
सप्ताह दिनांक दिन पदाधिकारी प्रथम थाना पदाधिकारी द्वितीय थाना
चतुर्थ सप्ताह 24.12.2025 बुधवार ग्रामीण पुलिस अधीक्षक लहेरियासराय
26.12.2025 शुक्रवार नगर पुलिस अधीक्षक हायाघाट
27.12.2025 शनिवार नगर पुलिस अधीक्षक ए०पी०एम० ग्रामीण पुलिस अधीक्षक घनश्यामपुर
29.12.2025 सोमवार
निर्धारित तिथियों को संबंधित थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, विधि-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों, थाना पदाधिकारियों के कार्य-व्यवहार, आम जनता के साथ पुलिसकर्मियों के व्यवहार एवं अन्य प्रशासनिक बिंदुओं की गहन समीक्षा की जाएगी।
साथ ही पुलिस मुख्यालय एवं वरीय स्तर से प्राप्त महत्वपूर्ण निर्देशों/आदेशों को कनिष्ठ पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अवगत कराते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा भी की जाएगी।
उक्त भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में थाना परिसर में ही जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल अनुसरण एवं यथासंभव निराकरण किया जाएगा।