सिटी एसपी के जन संवाद कार्यक्रम में अतिक्रमण हटाने की हुई माँग , जल्द ही मुख्य सड़क से होगा अतिक्रमण हटाने का अभियान

दस्तक 7मीडिया ,सिंहबाड़ा /विजय ठाकुर

शनिवार के दिन  सिंहवाड़ा थाना परिसर में सिटी एसपी की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और लोगों ने अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया। जिसके बाद सिटी एसपी ने उनकी समस्या का निराकरण करने का आश्वाशन दिया। संवाद में मुख्य रूप से नगर पंचायत भरवाड़ा, सिंहवाड़ा एवं कटासा बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठी। वही रामपुरा मुखिया पप्पू चौधरी ने सिंहवाड़ा सीएचसी परिसर और खादी भंडार से अतिक्रमण हटाने के साथ परिसर में आसामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की वही सिंहवाड़ा पुल पर अतिक्रमण और मछली बाजार से प्रतिदिन सड़क जाम की समस्या से अवगत कराया। सनाहपुर मुखिया अमृत चौरसिया ने सनहपुर के करौल पोखर को के चारो और अतिक्रमण मुक्त करने की बात कही मनिकौली मुखिया प्रतिनिधि शिवशंकर प्रसाद साह ने अगयासपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की शंकरपुर मुखिया प्रतिनिधि अहमद अली तमन्ने ने चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की मांग रखी। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि नंदकिशोर साह ने भरवाड़ा बाजार में अतिक्रमण से होने वाले सड़क जाम की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। स्वर्णकार शंभू ठाकुर ने बस एवं टेंपो पड़ाव के लिए स्थल चिन्हित करने के साथ भरवाड़ा में स्वर्ण वव्यसायी सुरेश ठाकुर के साथ हुए लूटकांड और गोलीबारी के मामले में फरार अभिव्यक्त की गिरफ्तारी की मांग उठाने के साथ भरवाड़ा बाजार में ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति की मांग भी उठी। इस दौरान सिटी एसपी ने थानाध्यक्ष बसंत कुमार को निर्देश दिया कि वाहन चेकिंग के दौरान टेंपो का परमिट भी चेक करें। कोरा के रामनाथ सहनी ने प्रत्येक पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने और इस कार्यक्रम में सीओ के शामिल रहने का प्रस्ताव दिया। कलिगांव के सरपंच विनोद झा ने हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं के शीध्र उद्भेदन की मांग की। कटका के मो वसीम ने शिक्षक हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी दीपक राय की गिरफ्तारी और अबतक हथियार बरामद नही होने शिकायत की। जन संवाद कार्यक्रम में कमतौल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी सहित कई लोग उपस्थित थे।