दरभंगा पुलिस द्वारा जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश
दरभंगा पुलिस द्वारा जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश
दरभंगा पुलिस द्वारा जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को वैधानिक प्रक्रिया के तहत त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों का निष्पादन सात दिनों के भीतर किया जाए। साथ ही पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी और न्यायसंगत समाधान करना है, जो आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।
इसी क्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा आयोजित जनता दरबार में भी बड़ी संख्या में आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। ग्रामीण एसपी ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वहीं नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सिंहवाड़ा थाना परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा प्राप्त आवेदन पत्रों पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।