बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को लेकर जिले में अलाव की समुचित व्यवस्था 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर की गंभीर स्थिति को देखते हुए आमजनों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचलाधिकारियों द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस, विशेषकर गरीब, असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करना है। सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अलाव की व्यवस्था की नियमित निगरानी करें तथा आवश्यकता के अनुसार इसकी सतत उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी स्तर पर आम लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

आज दिनांक 20.12.2025 को सदर अंचल, जाले, कुशेश्वरस्थान एवं तारडीह अंचल अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव को लेकर निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।