अहिल्या गौतम महोत्सव 2025 को भव्य व ऐतिहासिक बनाने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, 09 से 11 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन
अहिल्या गौतम महोत्सव 2025 को भव्य व ऐतिहासिक बनाने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, 09 से 11 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन
अहिल्या गौतम महोत्सव 2025 को भव्य व ऐतिहासिक बनाने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक,
09 से 11 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में अहिल्या गौतम महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अहिल्या गौतम महोत्सव का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण ढंग से किया जाएगा, ताकि आमजन मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सकें।
बैठक में यह तय किया गया कि महोत्सव के माध्यम से मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर, इतिहास, पारंपरिक विरासत, महापुरुषों, पर्यटन स्थलों के पौराणिक महत्व, लोक कला एवं लोक संस्कृति का व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आयोजन पर भी विचार किया गया।
अहिल्या गौतम महोत्सव की व्यापकता एवं महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे तीन दिवसीय उत्सव के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह महोत्सव 09 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें अहिल्या गौतम के जीवन, इतिहास एवं मिथिला की गौरवशाली परंपराओं से जुड़े विविध कार्यक्रम सम्मिलित होंगे।
महोत्सव में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। कलाकारों के चयन हेतु अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), दरभंगा की अध्यक्षता में एक समिति के गठन का निर्णय लिया गया।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, वरीय उप समाहर्ता निशांत कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं अंचलाधिकारी जाले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।