दरभंगा के चर्चित मौनी बाबा और कथा वाचक पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, दस्तक 7 मीडिया में खबर आने के बाद हरकत में आई पुलिस,कथा वाचक पर एक नाबालिग से दुष्कर्म का हें आरोप ?
दरभंगा के चर्चित मौनी बाबा और कथा वाचक पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, दस्तक 7 मीडिया में खबर आने के बाद हरकत में आई पुलिस,कथा वाचक पर एक नाबालिग से दुष्कर्म का हें आरोप ?
दरभंगा के चर्चित मौनी बाबा और कथा वाचक पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, दस्तक 7 मीडिया में खबर आने के बाद हरकत में आई पुलिस,कथा वाचक पर एक नाबालिग से कथित दुष्कर्म का हें आरोप ?
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा में करीब एक सप्ताह तक सोशल मीडिया पर मामला तैरने के बाद तथा दस्तक 7 मीडिया में खबर प्रकाशित होने के उपरांत अब चर्चित मौनी बाबा राम उदित दास एवं उनके शिष्य, कथा वाचक श्रवण दास उर्फ श्रवण ठाकुर के विरुद्ध महिला थाना में प्राथमिकी 182/25 धारा 64(1),351(2),352,89,3(5)BNS एवं 4/6पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर ली गई है।
महिला थानाध्यक्ष ने पुष्टि करते हुए बताया कि आवेदन के आलोक में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कथा वाचक श्रवण दास तथा मौनी बाबा राम उदित दास का नाम शामिल है।
प्राथमिकी में नाबालिग पीड़िता की मां ने कथा वाचक श्रवण दास पर यौन शोषण, नाबालिग से संबंध एवं गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं इस पूरे मामले को दबाने के लिए मौनी बाबा राम उदित दास पर भी साजिश, झांसा देने, धमकी दिलाने और मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया गया है।
पीड़िता की मां का आरोप है कि मौनी बाबा ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर एक कमरे में जबरन शादी करवा दी और महीनों तक मामले को दबाने के लिए झांसे में रखा। प्राथमिकी में दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर भी दर्ज कराए गए हैं, जिसके आधार पर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से आरोपों की पुष्टि की बात कही गई है।
अक्सर अपने प्रवचनों में “जैसी करनी वैसी भरनी” का उपदेश देने वाले कथा वाचकों के लिए यह मामला उसी कहावत को चरितार्थ करता नजर आ रहा है।
महिला थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी बिंदुओं पर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।