NATGRID प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

दस्तक 7मीडिया /पटना 

बिहार पुलिस मुख्यालय स्थित सरदार पटेल भवन के मुख्य सभागार में NATGRID (नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड) प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण सत्र का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। यह कार्यशाला विशेष शाखा द्वारा आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा तथा संगठित अपराध से जुड़ी अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं प्रभावी निवारण को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

कार्यशाला के दौरान अधिकारियों को NATGRID प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न डाटा स्रोतों के समन्वय, विश्लेषण एवं अपराध नियंत्रण में इसके उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा)  सुनील कुमार, क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, उप-महानिरीक्षक सहित बिहार पुलिस की विभिन्न इकाइयों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला को पुलिसिंग को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।