पुलिसकर्मियों के परिजनों को बड़ी राहत : पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 36 परिवारों को ₹25.65 करोड़ की सहायता राशि वितरित
पुलिसकर्मियों के परिजनों को बड़ी राहत : पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 36 परिवारों को ₹25.65 करोड़ की सहायता राशि वितरित
पुलिसकर्मियों के परिजनों को बड़ी राहत : पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 36 परिवारों को ₹25.65 करोड़ की सहायता राशि वितरित
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
पुलिस मुख्यालय, पटना में शुक्रवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में बिहार सरकार की ओर से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान किया गया। समारोह में माननीय उप मुख्य (गृह) मंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 36 दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को कुल 25 करोड़ 65 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई।
इस अवसर पर माननीय उप मुख्य मंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिसकर्मी राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देते हैं। ऐसे में उनके असामयिक निधन के बाद उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस सैलरी पैकेज योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे शहीद एवं दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता मिलती है।
बताया गया कि इस योजना के तहत अब तक कुल 90 दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को 42 करोड़ 45 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। यह योजना न केवल आर्थिक मदद का माध्यम है, बल्कि यह पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि तथा दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने इस योजना को पुलिस परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी और भरोसेमंद बताया।
धर्म की आड़ में दरिंदगी? दरभंगा के चर्चित कथावाचक पर नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप, FIR में देरी पर उठे सवाल ,शिष्य को बचाने के लिये सोशल मीडिया पर दिये प्रवचन और दे डाली नसीहत ?
NATGRID प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला सम्पन्न