सिंहवाड़ा में दहेज लोभियों ने की विवाहिता की हत्या ,पति और ससुर गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के पेठियागाछी के मईन टोला में दहेज लोभियों ने शुक्रवार को एक विवाहिता की गाला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर पहुंची सिंघवाड़ा पुलिस ने लाश को जब्त कर लिया है। जानकारी मिलने पर भारी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचे। मृतक की पहचान लालबाबू यादव की पत्नी 24 वर्षीय रानी कुमारी के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने मृतक के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की माँ ने बताया की उसकी पुत्री का विवाह चार साल पहले हुआ था शादी से पूर्व मेरे पति का निधन हो गया।लड़की के पिता के मौत की जानकारी के बाद दहेज नहीं मिलने कि आस में शादी टूटने लगी थी। लेकिन लोगों के सहयोग से जैसे तैसे शादी की रस्म पुरी की मृत मां की की शव को देखकर चार वर्षीय पुत्र सिद्धांस एवं दो वर्षीय प्रियांशु मां लाश से लिपटकर बिलख रहा जिसके बाद मौजूद लोगो की भी आंख नम हो गई। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि डायल 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी मृतिका की मां ने दामाद समधी एवं अन्य के खिलाफ हत्या का आरोप लगायी हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया की मामले में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।