ग्रामीण एसपी आलोक ने कुशेश्वरस्थान थाना पर किया जनता दरबार का आयोजन , बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं आम लोग ।

दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।

ग्रामीण एसपी आलोक कुमार के जनता दरबार में  बारी-बारी से सभी उपस्थित लोगों से एसपी से रूबरू हुए और समस्याओं को सुना एवं समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर मौजूद थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य पार्षद जैरुन पासवान उपमुख्य पार्षद सुजीत कुमार एवं केवटगामा पंचायत के मुखिया छेदी राय ने कुशेश्वरस्थान से उसरी तक रोड पर रखे बालू गिट्टी के कारण सड़क अतिक्रमण होने के कारण हो रही घटनाओं के बारे में अवगत कराया इस पर ग्रामीण एसपी श्री आलोक ने थानाध्यक्ष को कुशेश्वरस्थान से उसड़ी तक सड़क के पास अवैध रूप से रखे बालू गिट्टी को रखकर रोड को अतिक्रमण कर रहे लोगों के ऊपर नोटिस देकर थाना पर बुलाए और उसपर कार्रवाई करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है उपमुख्य पार्षद सुजीत कुमार ने कुशेश्वरस्थान में ई रिक्शा एवं टेंपो चालक की मनमानी को लेकर आवाज उठाया केवटगामा गांव निवासी उपेंद्र मुखिया ने कमला बलान पश्चिमी तटबंध के उसड़ी पुल के सामने चौराहा पर चौकीदार की नियुक्ति करने के बारे में कहा। ग्रामीण एसपी श्री आलोक ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि गस्ती के बाद चौकीदार नियुक्ति करें क्योंकि यह रोड समस्तीपुर से मिलता है इससे घटनाओं को रोका जा सकता हैl जनता दरबार में हरे राम यादव सहित कई लोगों ने आवेदन देकर भी अपना मामला रखा मौके पर सरपंच बबन दास, जयप्रकाश पासवान, रोशन कुमार, मोहम्मद जब्बार, गौतम प्रसाद सिंह, मोहम्मद इस्लाम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।