दरभंगा के चर्चित मौनी बाबा और शिष्य पर FIR के आसार, कथावाचक पर नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप ,पहले तो झांसा दिया ,फिर करा दिया गर्भपात।
दरभंगा के चर्चित मौनी बाबा और शिष्य पर FIR के आसार, कथावाचक पर नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप ,पहले तो झांसा दिया ,फिर करा दिया गर्भपात।
दरभंगा के चर्चित मौनी बाबा और शिष्य पर FIR के आसार, कथावाचक पर नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप ,पहले तो झांसा दिया ,फिर करा दिया गर्भपात।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा जिले के चर्चित मौनी बाबा और उनके शिष्य की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। महिला थाना में प्राप्त आवेदन के आधार पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। महिला थानाध्यक्ष ने पुष्टि की है कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और कल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
दरअसल, यह मामला पिछले करीब 15 दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था, लेकिन अब इसमें जमीनी कार्रवाई के संकेत स्पष्ट हो गए हैं। पीड़ित नाबालिग की मां ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला थाना के सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर परिजनों द्वारा आवेदन भेजा गया, इसके बाद इसकी हार्ड कॉपी भी थानाध्यक्ष को सौंपी गई।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कथावाचक ने नाबालिग को अपने झांसे में लेकर कई महीनों तक दुष्कर्म किया, साथ ही उसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता के गर्भवती होने पर कथावाचक ने धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया।
पीड़िता की मां का आरोप है कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत कथावाचक के गुरु मौनी बाबा से की, तो उन्होंने बार-बार शादी करवाने का झूठा आश्वासन दिया और पैसों का प्रलोभन देकर मामले को दबाने की कोशिश की और कई महीने बीता दिये जिस कारण अब तक प्राथमिकी नहीं दर्ज करा सके थे।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि पीड़िता और उसके परिजनों को लगातार धमकाया गया, और यह कहा गया कि “तुम्हें जो बिगाड़ना है बिगाड़ लो, मेरा कुछ नहीं होगा। मेरे यहां बड़े-बड़े नेता, पुलिस और प्रशासन के लोग आशीर्वाद लेने आते हैं।”हालांकि सोशल मीडिया पर कथावाचक ने मां और बेटी पर ही आरोप लगाते हुये कह रहें थे कि में जहां भी जाता हु यें दोनों मुझे परेशान करते हें में आत्म हत्या करने पर विवश हु ॥वहीं मौनी बाबा भी सोशल मीडिया पर अपना नेक सलाह देते दिखाई पड़ रहें थे।लेकिन इन सभी बातों और आरोपों के पीछे जो बातें सामने आ रही हें वह नाबालिग के साथ हुये दुष्कर्म की सच्चाई तो नहीं हें ?