सोनकी थाना पुलिस की कार्रवाई, दो अपहृत युवतियां सकुशल बरामद
सोनकी थाना पुलिस की कार्रवाई, दो अपहृत युवतियां सकुशल बरामद
सोनकी थाना पुलिस की कार्रवाई, दो अपहृत युवतियां सकुशल बरामद
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले के सोनकी थाना पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहरण के दो अलग–अलग मामलों में अपहृत युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया है।
सोनकी थाना कांड संख्या 169/25 के अंतर्गत अपहृता ज्योति कुमारी, पति दीपक साह, ग्राम सहिला, थाना सोनकी, जिला दरभंगा को पुलिस द्वारा विधिवत बरामद किया गया है। वहीं सोनकी थाना कांड संख्या 06/25 में अपहृता कृष्णा कुमारी, पिता उपेन्द्र शर्मा, साकिन सोनकी, थाना सोनकी, जिला दरभंगा को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी के उपरांत अपहृताओं के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है, साथ ही संबंधित मामलों में अन्य आवश्यक अनुसंधान भी किया जा रहा है।