बहेड़ा थाना के एएसआई लक्ष्मण कुमार निलंबित, अवैध उगाही के आरोप में कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिला के बहेड़ा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (स०अ०नि०) लक्ष्मण कुमार को अवैध रूप से पैसे लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा बहेड़ा थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी पु०नि० पंकज कुमार को निर्देशित किया गया कि ग्राम घोधिया निवासी एक व्यक्ति से थाना में आवेदन लेने के नाम पर पैसे की उगाही किए जाने की सूचना की जाँच की जाए।
उक्त निर्देश के आलोक में पु०नि० पंकज कुमार द्वारा कार्यालय ज्ञापांक–505/25, दिनांक–18.12.2025 के माध्यम से जाँच कर प्रतिवेदन समर्पित किया गया। जाँच प्रतिवेदन में यह तथ्य सामने आया कि स०अ०नि० लक्ष्मण कुमार द्वारा अपनी ओ०डी० ड्यूटी के दौरान ग्राम घोधिया निवासी ढल्ला यादव से आवेदन लेने के नाम पर पैसे लिए गए, जो प्रथम दृष्टया सत्य पाया गया।
हालाँकि, थाना परिसर में लगे सी०सी०टी०वी० कैमरे के फुटेज में पैसे के लेन-देन का दृश्य स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर द्वारा स०अ०नि० लक्ष्मण कुमार के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई।
अनुशंसा के आलोक में स०अ०नि० लक्ष्मण कुमार को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है।
दरभंगा के चर्चित मौनी बाबा और शिष्य पर FIR के आसार, कथावाचक पर नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप ,पहले तो झांसा दिया ,फिर करा दिया गर्भपात।
आरटीपीएस लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति सुधार पर डीएम ने की समीक्षा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश