पुलिस केंद्र लहेरियासराय में वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रैतिक परेड आयोजित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

पुलिस केंद्र, लहेरियासराय मे वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी  के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया।

परेड के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउंड का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन और एकरूपता सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों की दौड़ एवं ड्रिल के माध्यम से शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया गया।

परेड के दौरान टर्नआउट चेक कर वर्दी की स्वच्छता, साज-सज्जा एवं अनुशासन की गहन जाँच की गई। साथ ही टोलीवार ड्रिल कराकर पुलिस बल में अनुशासन और तालमेल को सुदृढ़ किया गया।

इसके अतिरिक्त, दरभंगा पुलिस केंद्र में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई तथा पुलिस वाहनों की स्थिति की भी जाँच की गई और संबंधित शाखाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।