अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया ,पटना/वैशाली/बेगूसराय 

राज्यभर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बिहार पुलिस ने आज सख्त कार्रवाई करते हुए कई बड़ी उपलब्धियाँ दर्ज की हैं।

प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं

1. यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती (पटना):

बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 497 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया गया, जबकि 4,488 चालकों का लाइसेंस निलंबित किया गया।

2. नशे के खिलाफ बड़ी सफलता (बेगूसराय):

रतनपुर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी में छापेमारी कर पुलिस ने एक घर से करीब 3 किलोग्राम स्मैक बरामद किया। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है।

3. लूटकांड का खुलासा (पटना):

दानापुर स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए एक यात्री से मारपीट कर मोबाइल व 12,000 रुपये नकद लूट मामले में 03 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

4. देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश (वैशाली):

लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 03 महिलाओं समेत 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

5. टॉप-10 इनामी अपराधी गिरफ्तार

पटना जिला का वांछित एवं 25,000 रुपये का इनामी (टॉप-10) अपराधी आशीष मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।