ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बहेड़ी थाना में की जनसुनवाई, आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बहेड़ी थाना में की जनसुनवाई, आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बहेड़ी थाना में की जनसुनवाई, आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना परिसर में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई के क्रम में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतें एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राप्त आवेदन पत्रों पर वैधानिक प्रक्रिया के तहत शीघ्र कार्रवाई करने हेतु बहेड़ी थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से थाना के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद और विश्वास कायम करना जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य है।