समाहरणालय में ‘May I Help You’ काउंटर पुनः सक्रिय, आगंतुकों को मिलेगी त्वरित सहायता
समाहरणालय में ‘May I Help You’ काउंटर पुनः सक्रिय, आगंतुकों को मिलेगी त्वरित सहायता
समाहरणालय में ‘May I Help You’ काउंटर पुनः सक्रिय, आगंतुकों को मिलेगी त्वरित सहायता
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
समाहरणालय, दरभंगा में ‘May I Help You’ काउंटर के नियमित रूप से कार्यरत नहीं रहने के कारण जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले आगंतुकों एवं आम नागरिकों को संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क करने तथा अपने कार्यों के निष्पादन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ के बाहर कार्य दिवस के दौरान ‘May I Help You’ काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस काउंटर पर दो पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
साथ ही, सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नियमित कार्यों के अतिरिक्त ‘May I Help You’ काउंटर पर उपस्थित रहकर समाहरणालय आने वाले आगंतुकों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आमजन को सुचारू एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
दरभंगा में सनसनीखेज खुलासा : पिता की हत्या के आरोप में बेटा और बहू गिरफ्तार, जमीन विवाद बना हत्या की वजह ,महज चंद रुपयों की खातिर लोहे और ईंट के टुकड़े से सिर पर वार कर कर दी पिता की हत्या।
बेनीपुर के +2 विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र–छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता व बाल विवाह कानून की दी गई जानकारी