दरभंगा में सनसनीखेज खुलासा : पिता की हत्या के आरोप में बेटा और बहू गिरफ्तार, जमीन विवाद बना हत्या की वजह ,महज चंद रुपयों की खातिर लोहे और ईंट के टुकड़े से सिर पर वार कर, कर दी पिता की हत्या।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनी गांव में हुए एक जघन्य हत्या कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मृतक के ही पुत्र एवं बहू को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है।

इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 राजीव कुमार ने बताया दिनांक 16दिसंबर 2025 को आवेदक अरविन्द मंडल, पिता स्वर्गीय बिहारी मंडल, निवासी चिकनी, थाना सोनकी, जिला दरभंगा द्वारा लिखित आवेदन देकर अपने पिता बिहारी मंडल की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना दी गई थी।आवेदक मृतक का दूसरा पुत्र था। इस आवेदन के आधार पर सोनकी थाना कांड संख्या-172/25, दिनांक-16.12.2025, धारा-103(1) BNS के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई,और महज दों दिनों के भीतर ही पुलिस ने पूरे मामले से पर्दा हटा दिया।

कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01, दरभंगा के नेतृत्व में जिला तकनीकी शाखा, एफएसएल (FSL) एवं मानवीय साक्ष्यों के सहयोग से मामले की गहन जांच की गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 राजीव कुमार जब घटना स्थल का दौरा किये थे तो उन्हें ऐसा प्रतीत हुआ कि 70साल के बुजुर्ग की हत्या ऐसे कौन कर सकता हें ,कोई लूट भी नहीं हुई ,अगर कोई प्रेम प्रसंग का मामला रहता तो 70 साल का कोई व्यक्ति कैसे प्रेम कर सकता हें ?उन्हें उसी दिन शक हो गया कि लेन -देंन का कोई मामला तो नहीं हें ?शक के आधार पर उन्होंने अनुसंधान शुरू करते हुयें थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिये।अनुसंधान के क्रम में संदेह के आधार पर मृतक के चौथे पुत्र गोविन्द मंडल जो कंपाउंडर का काम करता हें एवं उसकी पत्नी मुनचुन देवी, दोनों निवासी चिकनी, थाना सोनकी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने घरेलू जमीन विवाद एवं जमीन बेचकर प्राप्त राशि मृतक द्वारा उन्हें नहीं देने के कारण हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने अभियुक्तों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पीटीओ का टूटा हुआ हिस्सा, खून से सना ईंट, खून लगे कपड़े एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। इस मामले में सोनकी थाना द्वारा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

उक्त छापामारी एवं गिरफ्तारी अभियान में सोनकी थाना एवं जिला तकनीकी शाखा के कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे, जिनकी तत्परता से इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश संभव हो सका।

छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी

 पु0अ0नि0 सह थानाध्यक्ष, श्री प्रताप सिंह, सोनकी थाना, दरभंगा।
पु0अ0नि0 रतन कुमार, सोनकी थाना, दरभंगा एवं सशस्त्र बल सोनकी थाना।
पु0अ0नि0 राजेश कुमार, तकनिकी शाखा, दरभंगा।
स0अ0नि0 इन्द्रदेव कुमार, तकनिकी शाखा, दरभंगा
सि0-171 राजीव कुमार, तकनिकी शाखा, दरभंगा
सि0-947 कुन्दन कुमार, तकनिकी शाखा, दरभंगा।