साइबर अपराध से बचाव को लेकर दरभंगा में जागरूकता अभियान, SDPO राजीव कुमार ने छात्र–छात्राओं को दिए महत्वपूर्ण सुझाव
साइबर अपराध से बचाव को लेकर दरभंगा में जागरूकता अभियान, SDPO राजीव कुमार ने छात्र–छात्राओं को दिए महत्वपूर्ण सुझाव
साइबर अपराध से बचाव को लेकर दरभंगा में जागरूकता अभियान, SDPO राजीव कुमार ने छात्र–छात्राओं को दिए महत्वपूर्ण सुझाव
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राजीव कुमार ने बुधवार को प्लस टू एम.के.पी. विद्यापति उच्च विद्यालय का दौरा कर छात्र–छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में बच्चों के साथ-साथ आम जनता को भी सतर्क और जागरूक होना बेहद जरूरी है।
एसडीपीओ श्री कुमार ने छात्र–छात्राओं को बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी जानकारी किसी से साझा न करें और सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी डालने से बचें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं, इसलिए जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से भी आम जनता से अपील की कि साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जाए, ताकि इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान आदर्श थाना लहेरियासराय के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने भी छात्र–छात्राओं को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि रात में सोने से पहले मोबाइल फोन का इंटरनेट बंद कर देना चाहिए, क्योंकि यह भी साइबर अपराध से बचने का एक सरल और प्रभावी उपाय है। इसके अलावा उन्होंने अनजान कॉल और संदिग्ध मैसेज से दूर रहने की सलाह दी।
उल्लेखनीय है कि प्लस टू एम.के.पी. विद्यापति उच्च विद्यालय में एक हजार से अधिक छात्र एवं छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक–शिक्षिकाएं, शिक्षाकर्मी एवं प्रधानाध्यापिका माला कुमारी भी मौजूद रहीं। सभी ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया।
दरभंगा में वन-वे व्यवस्था बेअसर, पुलिस की मौजूदगी में नियमों की खुलेआम धज्जियां, बैरिकेड और गश्ती के बावजूद रॉन्ग साइड से फर्राटे, सवालों के घेरे में प्रशासन
Dial-112 की सतर्कता से टला बड़ा अनहोनी, संदिग्ध हालात में फंसी युवती सकुशल परिजनों को सौंपी गई