Dial-112 की सतर्कता से टला बड़ा अनहोनी, संदिग्ध हालात में फंसी युवती सकुशल परिजनों को सौंपी गई

दस्तक 7मीडिया /पटना 

पटना में Dial-112 की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से एक युवती की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। विगत रात्रि Dial-112 के माध्यम से कोतवाली थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती मगध एक्सप्रेस से दिल्ली से पटना आ रही थी। ट्रेन के निर्धारित समय से काफी विलंब से पटना जंक्शन पहुँचने के बाद युवती अपने आवास जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुई।

रास्ते में परिस्थितियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर युवती ने सतर्कता दिखाते हुए अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। बहन द्वारा तत्काल Dial-112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही Dial-112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती की लोकेशन ट्रेस की और उसे सुरक्षित रूप से कोतवाली थाना लाया।

आवश्यक सत्यापन एवं पूछताछ के उपरांत युवती को पूरी तरह सुरक्षित अवस्था में उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपात स्थिति में Dial-112 नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर और भरोसेमंद है।