दरभंगा में वन-वे व्यवस्था बेअसर, पुलिस की मौजूदगी में नियमों की खुलेआम धज्जियां, बैरिकेड और गश्ती के बावजूद रॉन्ग साइड से फर्राटे, सवालों के घेरे में प्रशासन
दरभंगा में वन-वे व्यवस्था बेअसर, पुलिस की मौजूदगी में नियमों की खुलेआम धज्जियां, बैरिकेड और गश्ती के बावजूद रॉन्ग साइड से फर्राटे, सवालों के घेरे में प्रशासन
दरभंगा में वन-वे व्यवस्था बेअसर, पुलिस की मौजूदगी में नियमों की खुलेआम धज्जियां,
बैरिकेड और गश्ती के बावजूद रॉन्ग साइड से फर्राटे, सवालों के घेरे में प्रशासन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से 15 दिसंबर 2025 से दरभंगा में वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया गया था। इसके तहत प्रमुख सड़कों और चौराहों पर बैरिकेड लगाए गए तथा पुलिस की गश्ती भी तैनात की गई। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है।
शहर के कई इलाकों में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कार, टेंपो, ऑटो और बाइक चालक बेखौफ होकर रॉन्ग साइड से दौड़ते दिख रहे हैं। न बैरिकेड का डर, न चालान की चिंता,,मानो वन-वे नियम सिर्फ फाइलों और बोर्डों तक ही सीमित रह गया हो,हालांकि चौंक चौराहों पर पुलिस खड़ी हे ,बेरिकेट भी लगाए गये हे लेकिन कई लोग जबरन उल्टे पांव घुसते नजर आ जाते हें,और अफरा तफरी मच जाती हें।
कानून व्यवस्था पर उठते सवाल
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जहां बैरिकेड लगे हैं और पुलिसकर्मी तैनात हैं, वहीं नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रशासन की यह व्यवस्था केवल औपचारिकता बनकर रह गई है?
क्या नियम तोड़ने वालों को मौन सहमति दी जा रही है, या फिर कार्रवाई के प्रति गंभीरता की कमी है?
आम जनता परेशान
वन-वे नियमों की अनदेखी से शहर में जाम, अव्यवस्था की आशंका बढ़ गई है। वहीं, कार्रवाई न होने से नियम तोड़ने वालों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं।
सख़्त कार्रवाई की मांग
शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमित चालान अभियान चलाया जाए,रॉन्ग साइड चलने वालों पर तत्काल कार्रवाई हो, और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की जवाबदेही तय की जाए,ताकि वन-वे नियम केवल काग़ज़ों में नहीं, बल्कि सड़कों पर भी प्रभावी रूप से लागू दिखे।
जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने आम लोंगों से अपील की हें कि वन वें व्यवस्था को सुदृढ़ कराने में आम लोंगों के सहयोग की जरूरत हें।कहा हें कि वन वें उल्लंघन से जाम की समस्या बढ़ेगी और आपको इस जाम में घंटों समय लग सकता हें ,इससे छुटकारा आवश्यक हें ,अतः आप इस नियम का उल्लंघन ना करें और प्रशासन का सहयोग करें।